राजस्थान ( Rajasthan ) के करौली में हिंसा थमने से पहले ही ब्यावर( Beawar ) कस्बे में तनाव बढ़ने का मामला सामने आया है। ब्यावर में सब्जी व्यापारी को उसके दो बेटों के सामने पीट – पीटकर मार डाला ।पिता के बचाव में आये ये दोनों बेटे भी घायल है।मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस लगा दी गई है। तनाव की जानकारी मिलने के बाद अजमेर एसपी विकास शर्मा भी ब्यावर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार ब्यावर ( Beawar )जामा मस्जिद गली निवासी मोहम्मद सलीम सब्जी का व्यापार करता है। रविवार सुबह उस व्यक्ति के बेटे की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पास की दुकान में आई सब्जी से भरी जीप बाइक से टकरा गई। इस मामूली से बात को लेकर पड़ोसी और सब्जी व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी और धारदार हथियारों से सब्जी व्यापारी पर हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के 55 साल के व्यक्ति को मौत हो गई । जबकि उनके दो बेटे घायल हो गए है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर एसपी को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने के निर्देश दिए है। आज बाड़मेर जिले के दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। सीएम गहलोत करौली और ब्यावर ( Beawar )की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की है।
हत्या से शहर में तनाव की स्थिति बन गई। ASP सुमित मेहरड़ा गश्त कर रहे हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए राजकीय अमृतकौर हॉस्पिटल को पुलिस छावनी बना दिया गया है। सिटी थानाधिकारी संजय शर्मा व सदर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस टीम को तैनात किया गया है।
Rajasthan CM Ashok Gehlot holds a meeting with senior officials on the law & order situation of the state pic.twitter.com/es1TgEpm0F
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 3, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?