Thursday, June 25, 2026

Delhi, INDIA, News

नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा होंगे नए विदेश सचिव, महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हर्षवर्धन श्रृंगला की लेंगे जगह

India's envoy to Nepal Vinay Mohan Kwatra appointed new Foreign Secretary

India's envoy to Nepal Vinay Mohan Kwatra appointed new Foreign Secretaryभारत सरकार ने आईएफएस विनय मोहन क्वात्रा( Vinay Mohan Kwatra ) को   नियुक्त किया है। वह वर्तमान में नेपाल में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल विदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। विनय मोहन ऐसे वक्त यह अहम जिम्मेदारी संभालेंगे, जब भारत के पड़ोसी देश संकट के गुजर रहे हैं। पाकिस्तान सियासी और श्रीलंका आर्थिक संकट झेल रहा है। इसके अलावा यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर चुनौतियां भी बनी हुई हैं।

श्रृंगला इस महीने के अंत में विदेश सचिव पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।विदेश सेवा में 32 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले विनय क्वात्रा ( Vinay Mohan Kwatra )  जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन के अलावा चीन, दक्षिण अफ्रीका और उज्बेकिस्तान में राजनयिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। माना जाता है कि चीन और अमेरिका से संवाद का क्वात्रा को लंबा अनुभव है। क्वात्रा प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव पद पर भी रह चुके हैं।

विनय मोहन क्वात्रा ( Vinay Mohan Kwatra ) ऐसे समय पर विदेश सचिव का पद संभालने जा रहे हैं जब डिप्लोमेटिक स्तर पर भारत के सामने कई चुनौतियां हैं। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। श्रीलंका में आर्थिक संकट है, पाकिस्तान में इमरान सरकार गिर गई है। इन हालातों में विनय मोहन क्वात्रा के कंधों पर भारत की डिप्लोमेटिक लाइन को सही दिशा देने की जिम्मेदारी होगी। क्वात्रा पर रूस और अमेरिका के भारत के संबंध मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ उन पर चीन के साथ भारत के संबंधों को संतुलन रखने साथ भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने का भी जिम्मा होगा। इस बीच रूस मसले पर अमेरिका का दबाव भी क्वात्रा के लिए चुनौती होगा।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels