पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ( Sanjay Raut ) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया। ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत ( Varsha Raut ) की दादर स्थित 2 करोड़ की प्रॉपर्टी और प्रवीण राउत की नौ करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की है।
इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जमीन के टुकड़े (भूखंड) और फ्लैट को फ्रीज करने के लिए एक अस्थायी कुर्क के आदेश जारी किए हैं। यह कुर्की मुंबई में एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के भूमि ‘घोटाले’ से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है।
ईडी ने इस मामले में महाराष्ट्र के बिजनेसमैन प्रवीण राउत को फरवरी में गिरफ्तार किया था और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की थी। एजेंसी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले और प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ उनके कथित संबंधों के संबंध में भी पूछताछ की थी।
ईडी ने संजय राउत की पत्नी की दादर स्थित 2 करोड़ की प्रॉपर्टी और प्रवीण राउत की नौ करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की है। ईडी की इस कार्रवाई के सामने आने के बाद संजय राउत ने ट्विटर पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा ‘असत्यमेव जयते!!’
इस बीच संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने भी अपने ऊपर हुई ईडी की कार्रवाई पर रिपोर्टर्स से बात की। उन्होंने कहा, “मैं किसी से नहीं डरता। मेरी संपत्ति जब्त कर लें, या मुझे गोली मार दें या मुझे जेल में डाल दें। संजय राउत बालासाहेब ठाकरे को मानने वाला है और एक शिवसैनिक है। वह लड़ेगा और सबका खुलासा करेगा। मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। उन्हें घूमने दें। आखिर में जीत सत्य की ही होगी।”
Enforcement Directorate attached Shiv Sena leader Sanjay Raut’s property in connection with Rs 1,034 crore Patra Chawl land scam case, the agency said.
(File pic) pic.twitter.com/ocaQgh2Jnt
— ANI (@ANI) April 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?