प्रयागराज (Prayagraj ) सरायइनायत के पांडेयपुर गांव में दरोगा के बेटे आशीष यादव (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेशाम वारदात को अंजाम देकर हत्यारा फरार हो गया। पुलिस ने उसके भाई समेत दो को हिरासत में ले लिया है। देर रात परिजनों की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई। पुलिस अफसर मौके पर मौजूद रहकर परिजनों से पूछताछ में जुटे रहे।
प्रयागराज (Prayagraj ) जियाईपुर गांव में रहने वाले बाबूचंद यादव पीएसी लखनऊ में में दरोगा हैं। लखनऊ में तैनात बाबूचंद्र यादव को घटना की जानकारी मिली तो वह भी घर को रवाना हो गए हैं।उनका बेटा आशीष तीन बहनों व दो भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह क्षेत्र में ही ककरा दुबावल स्थित जयराम जानकी कॉलेज से बीटीसी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम 6.30 बजे के करीब वह गेहूं की मड़ाई कर घर लौट रहा था। पांडेयपुर गांव में पहुंचने के बाद वह एक दुकान पर रुककर चाय पीने लगा।
इसी दौरान अचानक वहां तमंचा लेकर एक युवक पहुंच गया। उसने पहले आशीष को गालियां दीं और अगले ही पल उस पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उधर हत्यारा तमंचा लहराते हुए भाग निकला। घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और आसपास के लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज (Prayagraj ) में आशीष यादव की हत्या को लेकर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ्तार दोगनी हो गई है। बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। अपराधियों की दबंगई चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।
उप्र में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ़्तार दुगुनी हो गयी है। बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और अपराधियों की दबंगई चरम पर है।
उप्र में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। pic.twitter.com/cPNNozd9rh
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 5, 2022


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त