राजस्थान ( Rajasthan ) के जालोर ( Jalore ) में एक 74 साल के वृद्ध अपने बेटे से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले बुजुर्ग अपनी दर्दभरी दास्तान का विडियो रिकार्ड किया सुसाइड नोट लिखा है। दोनों में मृतक ने अपने बेटे से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। लिखा- मैं कहता हूं कि ऐसी औलाद किसी की नहीं हो। जो बाप का नहीं, वो किसी का नहीं। मेरा अंतिम संस्कार बेटा शक्ति नहीं करे, मेरा पोता आरडी सिंह करें।
जालोर ( Jalore ) के भाद्राजून इलाके के रामा गांव निवासी 74 साल के मोड सिंह ने सोमवार देर शाम खुद को बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली । उनके बेटे शक्ति सिंह की पत्नी वर्तमान में रामा गांव की सरपंच है। जालोर ( Jalore ) पुलिस ने बताया कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन सुसाइड नोट व मृतक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। पुलिस सोशल मीडिया पर शेयर सुसाइड नोट की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपने बेटे पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मोड सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पोती व पोता राणीदान सिंह ने हम दोनों की सेवा व बहुत प्यार किया। भगवान उनको हमेशा हर तरफ से सुखी व समर्थ रखे। मेरा आशीर्वाद है कि आप आपके दादू मम्मा का ध्यान रखना। जिनका मैंने बुरा किया, उनसे मैं माफी मांगता हूं। जिन्होंने मेरा बुरा किया, उनको मैं माफ करता हूं, इन तीनों के अलावा। भगवान मुझे माफ करे।
मैं भगवान के पास जा रहा हूं। कारण यह है कि रावला बेटे शक्ति को 2008 में सौंपा। फिर 2009 में मुझे कसना चालू किया। 2018 तक हम दोनों के लिए 3000 रुपए महीना देता था। विक्रम सिंह व महेंद्र सिंह के संपर्क में आने के बाद आज तक बंद कर दिए। कहता था कि अगर जमीन व रुपए नहीं देंगे तो अपने आप दोनों मर जाएंगे। हमारे पास न जमीन है, न रुपए। शक्ति ने पहले जमीन ली, फिर रावला अपने नाम करवाया। जीप बिनणी (बेटे की पत्नी) के नाम करा ली। विक्रम व महेंद्र की सहमति से दोनों ने बंदूक ली और कहा- हमें खतरा है। ज्यादा कसूर शक्ति का ही है, इन दोषियों को सजा दिलाने में सब मदद करें।
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा- बहू का इसमें प्रत्यक्ष सहयोग नहीं है। अगर सासू का ख्याल रखेंगे तो ठीक है, नहीं तो हमारे से भी बुरी हालत होगी। विवरण पूरा मेरी अलमारी में लिखा हुआ है। मैं कहता हूं शक्ति जैसी औलाद किसी को नहीं हो। जो बाप का नहीं, वह किसी का भी नहीं। भगवान मुझे मोक्ष प्रदान करें। वापस इस दुनिया में ही भेजें। आप सब प्रार्थना करें। मेरा अंतिम संस्कार शक्ति नहीं करे, पोता आरडी सिंह करें


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
बेटे को शक्त सजा का प्रावधान होना चाहिए।