उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में यूपी बोर्ड के बाद अब विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने शुरू हो गये, झांसी ( Jhansi ) जिले में स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University) की परीक्षा का पेपर आउट हो गया। बुधवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही बीएससी सेकेंड ईयर के भौतिक विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परीक्षा के दौरान एक छात्र के पास चिट बरामद होने से इसका खुलासा हुआ। एक छात्र के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति भी गठित कर दी है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University)के परीक्षा भवन में सुबह सात से नौ बजे की पाली में भौतिक विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा शुरू हुई। आंतरिक सचल दल के सदस्य परीक्षा कक्ष का भ्रमण कर रहे थे। एक छात्र की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसकी कॉपी की जांच शुरू कर दी। इस बीच उसकी उत्तर पुस्तिका से एक नकल की पर्ची बरामद हो गई। इसमें 20 प्रश्नपत्रों के ऑब्जेक्टिव उत्तर (ए, बी, सी या डी) लिखे हुए थे। जब कॉपी से इसका मिलान किया गया तो पता लगा कि छात्र ने उत्तर पुस्तिका में भी उसी आधार पर उत्तर लिखे थे।
इस दौरान शिक्षक उसे नकल में बुक करने लगे तो छात्र बोला कि मुझे ही अकेले क्यों बुक रहे हैं, क्लास के अधिकांश छात्रों के मोबाइल पर ये पेपर सुबह से ही पहुंच चुका है। तुरंत ही मामले की सूचना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय(Bundelkhand University) अधिकारियों को दी गई। परीक्षा छूटने के बाद कई छात्रों के मोबाइल फोन की जांच की गई तो व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र मिलना शुरू हो गए। तीन छात्रों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दो को उनकी निशानदेही पर शिवाजी नगर के हॉस्टल से उठाया गया। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?