उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में बीती रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव (40) की बुधवार की रात गला काटकर हत्या कर दी गयी।
बलिया ( Ballia) जिले में प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) का काम करने वाला उमेश गांव के टावर के पास अपने निर्माणाधीन मकान के पास मौजूद था। इसी बीच रात करीब 10 बजे पहुंचे बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद फरार हो गये। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गयी। मृतक के बड़े भाई छोटेलाल ने बताया कि उमेश की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है की घटना की तहकीकात की जा रही है।
गांव स्थित एक स्कूल के पीछे उमेश यादव मकान का निर्माण करवा रहे थे। रोज की तरह वह बुधवार की शाम वहां गए थे। वहां कुछ लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी। इसी बीच बिजली चली गई तो वह बाइक से घर जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फेफना पुलिस पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया में उमेश यादव की हत्या को लेकर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ्तार दोगनी हो गई है। यूपी अपराध में डूबा है।
भाजपा 2.0 के राज में ~ यूपी डूबा अपराध में
आज का अपराधनामा pic.twitter.com/LAL7gxTopU
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?