दिल्ली ( Delhi ) के आदर्श नगर में बृहस्पतिवार को एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीन नाबालिगों ने नेपाल ( Nepal ) के एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला । मृतक की शिनाख्त मोनू बहादुर (25) के रूप में हुई है। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि बुधवार को उनका मोनू से झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक लड़के को मोनू ने थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसे चाकू से गोद दिया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मोनू परिवार सहित दिल्ली ( Delhi ) के लाल बाग की झुग्गियों में रहता था। बताया जाता है कि मोनू बुधवार रात को लाल बाग इलाके में घूम रहा था। तभी 17 साल के नाबालिग से उसका कंधा टकरा गया। मोनू ने उसे ठीक से चलने की नसीहत दी तो वह नाराज होकर गाली देने लगा। इस पर मोनू ने एक थप्पड़ मार दिया। उस समय मामला शांत हो गया।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे 17 वर्षीय आरोपित अपने दो 15 व 16 वर्षीय दोस्तों के साथ आया और मोनू पर चाकू से हमला कर दिया।इस बाद तीनों भाग गए। हमले में मोनू की मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे की पीसीआर कॉल मिली थी कि लाल बाग इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी हालत में मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस ( Delhi Police )को पता चला कि मूलरूप से नेपाल का रहने वाला मोनू आजादपुर के लाल बाग में रहता था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ नाबालिग लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाबालिगों ने चाकू मार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी से पड़ताल की। इसके कुछ देर बाद आरोपी तीन लड़कों को पकड़ लिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?