प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी सरकारी योजनाओं में अतिरिक्त पोषण-युक्त चावल( Fortified Rice) के वितरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
पोषण युक्त चावल ( Fortified Rice) के वितरण को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और अन्य योजनाओं के तहत तीन चरणों में लागू किया जायेगा।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी योजनाओं के तहत चावल के वितरण को मंजूरी दी है। उन्होंने ये भी बताया कि इस संबंध में आपूर्ति एवं वितरण के लिये भारतीय खाद्य निगम (FCI) और राज्यों की एजेंसियों ने पहले की 88.65 लाख टन अतिरिक्त पोषण-युक्त चावल ( Fortified Rice) की खरीद कर ली गई मंजूरी दी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), एकीकृत बाल विकास सेवाओं के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) में मजबूत चावल की आपूर्ति के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। FCI और स्टेट एजेंसीज ने सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 88.65 एलएमटी फोर्टिफाइड चावल ( Fortified Rice) की खरीद की है।
साथ ही आज ही प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च 2023 तक अटल इनोवेशन मिशन (Atal Innovation Mission, AIM) को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। एआईएम एक नवाचार संस्कृति बनाने के अपने इच्छित लक्ष्य और देश में उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र में काम करेगा। यह एआईएम द्वारा अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा।
बता दें कि यह मिशन 2015 के बजट भाषण में वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार नीति आयोग के तहत स्थापित किया गया है। अटल इनोवेशन मिशन का उद्देश्य स्कूल, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थानों, एमएसएमई और उद्योग स्तरों पर हस्तक्षेप के माध्यम से देश भर में नवाचार और उद्यमिता का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना और बढ़ावा देना है। अटल इनोवेशन मिशन ने बुनियादी ढांचे के निर्माण और संस्था निर्माण दोनों पर ध्यान केंद्रित किया है।
पीएम @narendramodi ने 15 अगस्त, 2021 को यह घोषणा की थी कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिए जा रहे चावलों को फोर्टिफाइड किया जाएगा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल के वितरण को मंज़ूरी दी: @ianuragthakur
#CabinetDecisions pic.twitter.com/GAU8N5j6Pl— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) April 8, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?