आगरा (Agra) के प्रसिद्ध गुरुद्वारा गुरु का ताल में जत्थेदार गुरतेज सिंह( Jathedar Gurtej Singh ) फांसी लगा आत्महत्या कर ली, उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया गया है कि जत्थेदार मूलरूप से बठिंडा के गोविंदपुरा के रहने वाले थे ।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया समन्वयक गुरुनाम सिंह ने बताया कि पीलीभीत (Pilibhit ) शहबाजपुर गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी के जत्थेदार गुरतेज सिंह (55)( Jathedar Gurtej Singh ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।मीडिया रिपेार्ट के अनुसार वह 15 दिन पहले दवा लेने आगरा आए थे। तब से यहीं रह रहे थे। उन्हें माइग्रेन की बीमारी थी। उनका इलाज चल रहा था।
शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह सभी लोगों से मिले थे। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में बने अपने कमरे में चले गए। 11.30 बजे सेवादार उन्हें लंगर के लिए बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर पंखे से बंधे फंदे से उनका शव लटका मिला।
इस पर पुलिस को सूचना दे दी गई। गुरतेज सिंह ( Jathedar Gurtej Singh )पंजाब (Punjab) के बठिंडा ( Bathinda ) के रहने वाले थे। वहां से परिवार के लोग आगरा के लिए चल दिए हैं।आगरा पुलिस ने बताया कि थाना सिकंदरा अंतर्गत गुरुद्वारा गुरु का ताल में शुक्रवार को जत्थेदार के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?