हरियाणा (Haryana ) के रोहतक ( Rohtak ) शहर के सेक्टर-1 की मार्केट बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े गार्ड को गोली मारकर एटीएम में कैश डालने वाली निजी कंपनी की गाड़ी से दिनदहाड़े 2.62 करोड़ रुपये लूट लिए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब निजी कंपनी के कर्मचारी एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए गाड़ी में रखा बाक्स खोल रहे थे।
रोहतक ( Rohtak ) पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेक्टर एक की मार्केट में दो एटीएम बूथ हैं। इसमें एक एसबीआई तो दूसरा निजी बैंक का है। दोपहर करीब डेढ़ बजे एटीएम में नकदी डालने वाली एजेंसी की वैन मार्केट में पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम 2 करोड़ 92 लाख रुपये लेकर आई थी। उसमें से 2 करोड़ 62 लाख रुपये मशीनों में डालने बचे थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने आते गार्ड को पीछे से गोली मार दी और बंदूक छीन ली। इसके बाद कैश डाल रहे युवक को काबू किया। बाकी कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे। इसके बाद एटीएम मशीन में डालने से बची 2 करोड़ 62 लाख रुपये की नकदी एक प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फरार हो गए।बदमाशों ने रेकी करके पूरी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पहले से वैन का पीछा कर रहे थे। कैश वैन तीन बैंकों का पैसा लेकर अलग-अगल एटीएम में डिस्ट्रीब्यूट कर रही थी।
रोहतक ( Rohtak ) के एसपी उदयवीर सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को 2 गोलियां लगी हैं, वह खतरे से बाहर है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर मिल गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेंगे। वहीं सीआईए की टीम एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी के तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस ने लुटेरों का सुराग देने वाले को दो लाख इनाम देने का किया एलान किया है।
आमजन से अपील एटीएम वैनकर्मियो के साथ 2 करोड़ 62 लाख की हुई लूट मामले मे आरोपियो के खिलाफ पुख़्ता सूचना देने वाले को रोहतक पुलिस द्वारा दिया जाएगा 2 लाख Rs.का ईनाम
सूचना देने के लिए मो.न. DSP विनोद 7082999104, SHO अर्बन एस्टेट 7082999122, CIA-1 7082999112 व CIA-2 7082999113 पर दे pic.twitter.com/kra4Qv2uHZ— Rohtak Police (@RohtakPolice) April 8, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत