हरियाणा (Haryana ) के हिसार (Hisar ) शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने पहले डोगरान मोहल्ले में 26 वर्षीय सुमित को गोलियों से भून दिया, फिर उत्तम नगर में उसकी मां ऊषा की सुएं घोंप कर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
फॉरेंसिंक टीम ने डोगरान मोहल्ला स्थित घटना स्थल पर पहुंच तीन खाली खोल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। हमलावर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस की सीआईए, स्पेशल टीम, एचटीएम थाना और आजाद नगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार हिसार (Hisar ) शहर के ऋषि नगर में किराये के मकान पर रहने वाला 26 वर्षीय सुमित मित्तल डोगरान मोहल्ला में पर्दे की दुकान पर काम करता था। जबकि उनकी मां तोशाम मार्ग स्थित उत्तम नगर में रहती थी। करीब नौ माह पहले सुमित ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता निशा से कोर्ट में अंतर जातीय प्रेम विवाह किया था।
निशा और उसके पहले पति संदीप का अदालत में तलाक के लिए केस विचाराधीन है। इन दोनों ने भी प्रेम विवाह किया था। इसी रंजिश में आरोपी संदीप ने अपने एक परिचित के साथ मिलकर रविवार शाम करीब पौने पांच बजे दुकान के सामने पहुंचा। पहले सुमित के साथ दोनों ने झगड़ा किया फिर सुएं से वार कर एक के बाद एक तीन गोलियां मार फरार हो गए। हमलावरों का गुस्सा यहां शांत नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी सुमित के मां ऊषा के घर उत्तम नगर पहुंचे और सुएं से वार कर उसकी हत्या कर दी।
मृतका सुमित की पत्नी निशा शर्मा ने बताया कि जब से उसने और सुमित से कोर्ट में प्रेम विवाह किया, तभी से उसका पहला पति संदीप धमकी दे रहा था। शादी के बाद वे अंबाला सुमित के भाई के पास चले गए थे। करीब 20 दिन पहले ही ऋषि नगर में किराये पर मकान लेकर रहने आए थे। निशा का आरोप है कि संदीप लगातार परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। हर रोज उत्तम नगर में घर के बाहर गाड़ियां लेकर चक्कर काटता था।
मां-बेटे की हत्या की खबर सुनकर मौके पर हिसार (Hisar ) के डीएसपी प्रियांशु दीवान, डीएसपी अशोक पहुंचे और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। फारेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?