मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) के खरगोन ( Khargone ) में रामनवमी (Ram Navami ) पर बवाल हो गया, जिसके बाद शहर के कुछ इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दरअसल खरगोन के तालाब चौक और तवड़ी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने कई जगह आगजनी भी की। वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
सूचना मिलने पर डीआईजी तिलक सिंह, खरगोन ( Khargone ) एसपी सिद्धार्थ चौधरी, कलेक्टर अनुग्रहा पी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हालात को काबू में लेने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।
बताया जा रहा है कि रामनवमी पर निकल रहे जुलूस में बज रहे डीजे को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति ली और पथराव शुरू कर दिया। शहर के तालाब चौक से गौशाला मार्ग पर शीतला माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। फिलहाल कलेक्टर, एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल को यहां तैनात किया गया है।
शहर के 4-5 क्षेत्रों में पथराव की घटना हुई है। पड़ोसी जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है।पथराव में तीन से चार लोगों के घायल होने की प्राथमिक सूचना मिली है। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।खरगोन ( Khargone ) के प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है , लोगों को घरों के अंदर होने के लिए हो रहा है अनाउंसमेंट।तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। चार मकानों में आगजनी हुई। घटना में टीआई बनवारी मंडलोई भी घायल हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?