ग्वालियर ( Gwalior ) के पिछोर सरकारी अस्पताल में कार्यरत् नर्स काजल राजपूत ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उसका सपना दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS )में नौकरी करना था। इसमें उसका चयन भी हो गया था। लेकिन डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कुछ परेशानी आने के कारण उसे नियुक्ति नहीं मिल सकी। आशंका है कि इसी वजह से निराश होकर उसने खुदकुशी कर ली। यह कदम उठाने से पहले अस्पताल में एक प्रसूता की डिलीवरी कराई थी।
ग्वालियर( Gwalior ) के पुरानी छावनी जिगसोली निवासी काजल राजपूत (28) पुत्री राजकुमार पेशे से नर्स थी। दो साल से वह डबरा के पिछोर सरकारी अस्पताल (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) में पदस्थ थी। और अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास में ही रह रही थी। दोपहर को जब उसका कॉल रिसीव नहीं हो रहा था तो परिजन ने एक परिचित और उसकी सहेली को सूचना दी। घर जाकर काजल से बात कराने के लिए कहा। जब उसकी सहेली उसके कमरे में पहुंची तो वह फांसी पर लटकी मिली। सुसाइड की खबर मिलते ही पिछोर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। कुछ देर बाद ग्वालियर से फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया था।
ग्वालियर ( Gwalior )पुलिस ने पड़ताल की तो मालूम चला कि वह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में स्टाफ नर्स का पेपर देने गई थी। उसका सिलेक्शन भी हो गया था, लेकिन वेरिफिकेशन में कुछ गड़बड़ के चलते उसे बाहर कर दिया गया था। वह रविवार सुबह ही ग्वालियर लौटी और सीधे पिछोर अस्पताल पहुंच गई थी। यहां उसने एक सफल डिलीवरी भी कराई थी। इसके बाद घर जाकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?