ओडिशा ( Odisha ) के बलांगीर( Balangir )जिले के सरकारी स्कूल में शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। बलांगीर जिले के एक सरकारी स्कूल की सात छात्राएं जब देरी से विद्यालय पहुंची तो नाराज अध्यापक ने उनसे 100-100 उठक-बैठक( 100 sit-ups)लगवा दी। इससे छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।यह घटना बलांगीर ( Balangir )जिले के पाटनगढ़ के बापूजी हाई स्कूल में हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सात छात्राएं नियमित प्रार्थना खत्म होने के बाद पहुंची स्कूल पहुंची थीं। इस पर शिक्षक ने उन्हें यह सजा दी थी। जब छात्राओं ने प्रचंड गर्मी के बीच उठक-बैठक ( 100 sit-ups)लगाई तो बेहोश हो गईं, उन्हें ताबड़तोड़ एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया।
पाटनगढ़ के अनुविभागीय स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार इन छात्राओं की हालत प्राथमिक उपचार के बाद स्थिर है। अस्पताल में आने के पूर्व वे गंभीर स्थिति में थीं। इस बीच ओडिशा के स्कूली शिक्षा मंत्री रंजन दास ने आरोपी शिक्षक बिकास धारुआ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उनके अनुसार पाटनगढ़ के सामुदायिक शिक्षा अधिकारी शंकर प्रसाद मांझी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनुशासन के नाम शिक्षकों की क्रूरता व विद्यार्थियों से मारपीट की घटनाएं आती रहती हैं। इससे पहले मुंबई के मीरा नगर इलाके में होमवर्क नहीं करने पर आठ साल की बच्ची से कथित तौर पर 450 उठक-बैठक ( sit-ups)लगवाई थी। इससे वह इतनी बीमार पड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
वहीं, इस मामले में स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर दास ने सोमवार को बलांगीर जिले में हुई इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा, दोषी कोको सख्त सजा दी जाएगी. दास ने मीडिया को बताया कि पटनागढ़ सामुदायिक शिक्षा अधिकारी शंकर प्रसाद मांझी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?