राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 आईएएस अफसरों ( IAS officers )के तबादले किए हैं। करौली ( Karauli ) की सांप्रदायिक हिंसा हिंसा के 10 दिन बाद कलेक्टर को बदल दिया है। करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को हटाकर उन्हें अब विभागीय जांच आयुक्त बना दिया है। अंकित कुमार सिंह अब करौली के नए कलेक्टर होंगे तीन संभागीय आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सुर्खियों में रहने वाली आईएएस टीना डाबी के मंगेतर और आईएएस प्रदीप गवांडे को भी सचिवालय में नियुक्त किया गया है ।
आईएएस अफसरों ( IAS officers ) की तबादला लिस्ट में करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, प्रतापगढ़ और जालोर के कलेक्टर बदले गए हैंं। जयपुर, जोधपुर और भरतपुर के संभागीय आयुक्त भी बदल गए हैंं। विवादों में घिरे अफसरों को बदल दिया हैं। अलवर कलेक्टर रहते विवादों में रहे नन्नूमल पहाड़िया का तबादला कर दिया है। विकास सीतारामजी भाले अब जयपुर, जितेंद्र कुमार जोधपुर और सावंरमल वर्मा को भरतपुर का संभागीय आयुक्त लगाया है। प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा, अंकित कुमार सिंह को करौली, नकाते शिव प्रसाद को अलवर, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़ और निशांत जैन को अलवर कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
चर्चित आईएएस प्रदीप गवंडे ( Pradeep Gawande ) का पुरातत्व और संग्रालय निदेशक से उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर तबादला किया है। टीना डाबी और प्रदीप के गवंडे इसी महीने शादी कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों ने शादी करने की सूचना सार्वजनक की थी। टीना डाबी अभी वित्त विभाग में जॉइंट सेक्रेट्री है। टीना के बाद अब गवंडे भी सचिवालय में आ गए हैं।
आईएएस अफसरों ( IAS officers )के तबादले की लिस्ट में विवादों में घिरे अफसरों का नाम अधिक है। मेयर सौम्या गुर्जर से लड़ने वाले आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव का तबादला कर दिया है। यज्ञमित्र को राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर बनाया गया है।
आईएएस ( IAS )गौरव गोयल को सीएम के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, रवि जैन को उनकी जगह जेडीसी बनाया है। सीएम के सचिव अमित ढाका के अपने मूल कैडर पंजाब में लौटने के बाद यह पद खाली चल रहा था। अब इस पद पर गौरव गोयल को लाया गया है।
वीनू गुप्ता को उद्योग और निवेश का पूरा जिम्मा देकर उनका कद बढ़ाया हैं उनकी लंबे सय बाद सचिवालय में एंट्री हुई है। निरंजन आर्य के सीएस बनने के बाद उन्हें सचिवालय से बाहर पोस्टिंग दी गई थी। अब वीनू गुप्ता को वापस एसीएस उद्योग, एमएसएमई, बीआईपी के पद पर नियुक्त किया गया है । सुधांश पंत को जलदाय एसीएस से तबादला कर वीनू गुप्ता की जगह पॉल्यूशन कंट्राले बोर्ड अध्यक्ष बनाया है।
Rajasthan Government orders transfer of Karauli District Collector among the transfer of 69 IAS officers it announced on April 13
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 14, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?