आंध्र प्रदेश के एलुरु ( Eluru ) के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्टरी में बुधवार रात आग लगने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नाइट्रिक एसिड मोनोमिथाइल के रिसाव के बाद यह घटना घटी। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पोरस इंडस्ट्री की यूनिट 4 में बीती रात करीब 10 बजे ब्लास्ट हुआ, इसके बाद भीषण आग लग गई। फैक्टरी में उस समय लगभग 150 लोग काम कर रहे थे।
एलुरु ( Eluru ) पुलिस के अनुसार, एक कंटेनर के लीक होने के बाद पॉलिमर कच्चे माल की डिलीवरी करने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा, दुर्घटना के समय 18 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा और नुजीवीडु में स्थानांतरित कर दिया गया।
मरने वालों में 4 मजदूर बिहार (Bihar ) के थे। जबकि बाकी दो की पहचान कृष्णा केमिस्ट और ऑपरेटर किरण के रूप में हुई है। पुलिस बाकी ब्लॉक्स में भी मजदूरों की मौजूदगी की जांच कर रही है। पोरस फैक्ट्री एक फार्मा फैक्ट्री है, जहां नाइट्रिक एसिड, मोनो मिथाइल और सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल होता है।
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एलुरु ( Eluru ) में मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पिछले दिनों गुजरात के भरूच में भी एक केमिकल फैक्ट्री में ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 6 मजदूर जिंदा जल गए थे। दहेज की ओम ऑर्गेनिक कंपनी में डिस्टिलेशन प्रोसेस चल रही थी। जिसमें रिएक्टर में विस्फोट के बाद आग लगने से मजूदरों की मौत हो गई थी।
Andhra Pradesh | Six killed & 12 injured in a fire accident at a chemical factory in Akkireddigudem, Eluru, last night. The fire broke out due to leakage of nitric acid, monomethyl: Eluru SP Rahul Dev Sharma
(Visuals from last night) pic.twitter.com/sRwkTRrLQs
— ANI (@ANI) April 14, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?