आगरा (Agra) के नगला पद्मा, ग्वालियर रोड पर उत्तर भारत में अंबेडकर जयंती पर दलितों का परंपरागत सबसे बड़े आयोजन ‘ भीमनगरी ‘( Bhim Nagri )समारोह में बड़ा हादसा हो गया। अचानक चली तेज हवा के कारण भीमनगरी के मंच पर लाइटिंग का सेट भरभरा कर गिर पड़ा। ये हादसा उस समय हुए जब केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का संबोधन चल रहा था। इस हादसे में केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल बाल-बाल बच गए, तो वहीं एक की मौत और दर्जनभर लोगों के घायल होने की सूचना है।
भीम नगरी ( Bhim Nagri )आयोजन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंच से भाषण दे रहे थे, इसी दौरान तेज हवा चली और हल्की बूंदे पड़ने लगीं। हवा के साथ ही विद्युत व्यवस्था भंग हो गई। 2 मिनट बाद मंच की विद्युत व्यवस्था सुचारू हुई, इसी दौरान मंच के आगे का ट्रे जिस पर लाइट लगाई जाती है वह भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
मंच पर पहली कतार में जो सोफे थे लोहे का लाइटिंग सेट सीधा उनके ऊपर गिरा, जिससे करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इस हादसे में भीमनगरी स्थानीय कमेटी के अध्यक्ष के भतीजे राजू गौतम निवासी सेवला की मौत हो गई। वहीं घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
इस बार भीमनगरी ( Bhim Nagri ) के आयोजन में एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। हादसे के बाद जब चीख पुकार मची, तो लोग खून से लथपथ नजर आए। घायलों को अस्पताल पहुंचान के लिए वहां एंबुलेंस तक नहीं थी। वहीं निजी वाहनों से भी इन्हें ले जाया जाता, तो वाहन इतनी बुरी तरभ फंसे हुए खड़े थे कि घायलों को इन वाहनों से भी यहां से निकालना बेहद मुश्किल था।
हिन्दुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि उत्सव या अभिनंदन समारोह के दौरान मंचों के गिरने की ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। इस तरह के आयोजनों में आयोजकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वीवीआईपी के दौरे के दौरान लोगों द्वारा मंचों को ओवरलोड न किया जाए।
मेघवाल डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर आगरा में हो रहे अंबेडकर जयंती भीमनगरी ( Bhim Nagri )समारोह में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे थे. आगरा दलितों का एक प्रमुख गढ़ होने के कारण, यहाँ अम्बेडकर जयंती समारोह में आमतौर पर सभी दलों के वरिष्ठ राजनीतिक नेता शामिल होते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?