दिल्ली ( Delhi )के जहांगीरपुरी इलाके में ‘हनुमान जयंती की शोभायात्रा'( Hanuman Jayanti )निकालते समय दो पक्षों के बीच हंगामा हुआ है। इस दौरान भारी पथराव भी किया गया। घटना में पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इस बवाल में कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है।घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपद्रवियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने पथराव के बाद आगजनी भी की है। इसके साथ ही तलवार और गोलियां चलनेा की भी जानकारी सामने आ रही है। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
इसके साथ ही पुलिस सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो पर भी नजर बनाए हुए है। कहीं ये पूर्वनियोजित साजिश तो नहीं, अगर अचानक ऐसी घटना हुई तो इसके पीछे क्या कारण रहे…ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस की टीमें जुट गई हैं। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने हालात का जायजा लिया है। साथ ही अफसरों को मौके पर भेजा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। सभी जगह फोर्स बढ़ा दी गई है। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की है। साथ ही रिपोर्ट मांगी है।उपद्रवियों ने इलाके में भारी नुकसान किया है। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे काबू करने के लिए एडिशनल फोर्स तैनात कर दी गई है। एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कुछ उपद्रवी शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर चढ़ गए और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान जश्न मना रही भीड़ जश्न छोड़ जान बचाकर भागने लगी।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जहांगीरपुरी में हुई घटना की निंदा की है। एलजी ने कहा है कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद् के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर बताया कि हनुमान जयंती( Hanuman Jayanti ) शोभायात्रा पर इस्लामिक चरमपंथियों द्वारा हमला किया गया है। हमले में गोली चलने और पथराव की भी खबर है, घटना में एक सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ अन्य लोग भी इसमें घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा- जहांगीरपुरी में बड़ी तादाद में बांग्लादेशी घुसपैठिए रहते हैं। दिल्ली के दंगों के दौरान भी यही हुआ था। छतों पर पत्थर कैसे पहुुंचे हैं। अब किसी सबूत की जरूरत नहीं है। करौली के बाद खरगोन में भी यही हुआ था। रामनवमी और हनुमान जयंती पर क्या ये हमले संयोग हैं या प्रयोग। सरकार को अब ठोस कार्रवाई करनी ही होगी।
दिल्ली के जहांगीर में शोभायात्रा पर हुए हमलों में अनेक पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों हिन्दू घायल हुए हैं। कई गाडियों को किया छतिग्रस्त..
— विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal) April 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?