प्रयागराज (Prayagraj ) शहर से करीब 35 किमी दूर नवाबगंज में आज एक ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में किराए पर रहने वाले राहुल तिवारी (42), उनकी पत्नी प्रीति (38) और 5, 7 व 12 साल की तीन बच्चियों माही, पीहू और पाहु को मौत के घाट उतार दिया गया। शनिवार सुबह एक ही कमरे में पांच शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। खागलपुर गांव में प्रयागराज (Prayagraj )एसएसपी के अलावा कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई है।
मृतक परिवार भरवारी कौशांबी का रहने वाला है। घर के मुखिया राहुल तिवारी का शव लटका हुआ मिला है। सभी की हत्या सोते वक्त की गई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। घटना की तस्वीरें दिल दहला देने वाली है।
खून से लथपथ शव के पास से ही कटवासा भी बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटना की पड़ताल की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। रोत बिलखते रिश्तेदार नातेदार भी पहुंच गए। मृतक राहुल की बहन ज्योति और नीतू ने रोते हुए आरोप लगाया कि राहुल के सालों ने ही उसकी हत्या कराई है।
प्रयागराज (Prayagraj )पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है उसमें 11 लोगों का जिक्र किया गया है। यह वही लोग है जो उसकी ससुराल पक्ष के हैं। उन पर ही पूरे परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इन 11 लोगों में दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। मृतक ने अपने दोनों सगे साले और उनकी पत्नियों का जिक्र भी इस सुसाइड नोट में किया है। इसी के साथ सात अन्य लोगों के नाम इसमें लिखे गए हैं। इन सभी पर राहुल तिवारी को डराने, धमकाने और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि इन सभी लोगों ने चार पहिया वाहन से आकर राहुल तिवारी को धमकाया।
प्रयागराज के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक परिवार के 05 लोगो की मृत्यु की घटना में फ़ील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम का सहयोग लेकर मौके से बरामद हस्तलिखित नोट का परीक्षण कराकर, वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु @prayagraj_pol को निर्देशित किया गया है। pic.twitter.com/NGHiX57eXg
— UP POLICE (@Uppolice) April 16, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत