केरल( Kerala ) के पलक्कड़ में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पलक्कड़ शहर के बीचोबीच मेलामुरी इलाके में आरएसएस कार्यकर्ता एसके श्रीनिवासन( 45) पर शनिवार दोपहर को गुंडों के एक गैंग ने तलवारों और चाकूओं से तब हमला किया, जब वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, गुंडों ने श्रीनिवासन को कम से कम 20 बार तलवार घोंपी और मौत की पुष्टि होने पर ही फरार हुए।
शुक्रवार को नजदीक के एक गांव में शुक्रवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के स्थानीय नेता सुबैर की हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा है कि सुबैर की हत्या का बदला लेने के लिए ही 24 घंटे के अंदर हिंदूवादी कार्यकर्ता को निशाना बनाया गया है। इस बात का आरोप बीजेपी नेताओं ने भी लगाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि श्रीनिवासन आरएसएस (RSS) के पूर्व फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर थे। उनकी हत्या करने के लिए आए 5 गुंडे 3 मोटरसाइकिलों पर सवार थे। उन्होंने श्रीनिवासन पर उनकी दुकान के अंदर ही घुसकर हमला कर दिया। शहर का मुख्य एरिया होने के बावजूद किसी ने गुंडों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। गुंडों के भागने के बाद लोग श्रीनिवासन को नजदीक के एक अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
भाजपा नेताओं ने श्रीनिवासन की हत्या को पॉलिटिक्ल मर्डर बताया है। उन्होंने हत्या का आरोप PFI वर्कर्स पर लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने श्रीनिवासन की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि पॉपुलर फ्रंट के गुंडों ने RSS प्रचारक की हत्या कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के पिछले और मौजूदा कार्यकाल के दौरान अब तक राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े 23 लोगों की हत्या वामपंथी-जिहादी आतंकी संगठन कर चुके हैं।
एक अन्य भाजपा नेता कृष्णकुमार ने भी हमले का आरोप PFI से जुड़ी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक SDPI से जुड़े सुबैर की हत्या को पॉलिटिक्ल मर्डर नहीं बताया है, लेकिन SDPI ने हिंसक बदला लेने की घोषणा की थी और यह हत्या इसी का नतीजा है।
RSS worker hacked to death by a gang in Kerala’s Palakkad district
— Press Trust of India (@PTI_News) April 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?