राजस्थान ( Rajasthan ) के झुंझुनूं ( Jhunjhunu ) जिले के खेतड़ीनगर में जसरापुर पहाड़ी पर शनिवार को ‘हनुमान जयंती’ ( Hanuman Jayanti ) पर मंदिर से प्रसाद लेकर लौटते हुए साइकिल सवार तीन बच्चे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। घायल को जयपुर रेफर किया गया है।
खेतड़ी नगर से यह मंदिर झुंझुनूं ( Jhunjhunu )रोड पर करीब 18 किलोमीटर दूरी पर है। पर तीनों बच्चे एक ही साइकिल पर पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर में ‘ हनुमान जयंती’ ( Hanuman Jayanti ) समारोह में गए थे। पहाड़ी से लौटते वक्त शाम को ढलान में साइकिल की स्पीड बढ़ गई। साइकिल बेकाबू होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। नीचे गिरने से तीनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई।
मंदिर में ‘हनुमान जयंती’ पर प्रसादी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में गांव और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए थे। जसरापुर के ही तीन बच्चे देवेन्द्र (13) पुत्र बलबीर, नवीन गुर्जर (12) पुत्र किशोर सिंह और अंकित (14) पुत्र शेर सिंह भी प्रसाद लेने गए थे। तीनों बच्चे एक साइकिल पर सवार होकर मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई।
हादसा होने के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। हर कोई हादसे को लेकर दुखी है। तीनों बच्चों के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक नवीन (12) छठी कक्षा में पढ़ता था। नवीन के अलावा एक भाई और एक छोटी बहन है। इसके के पिता किशोर मजदूरी करते हैं। मृतक अंकित (14) कक्षा 7 में पढ़ता था। मृतक के पिता शेर सिंह दिव्यांग है और मजूदरी करते हैं। देवेंद्र (13) गंभीर रूप से घायल है।झुंझुनूं ( Jhunjhunu ) पुलिस ने बताया कि देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसको जयपुर रेफर कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?