उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) जनपद के बुढ़ाना में फुगाना थाना क्षेत्र के फतेहपुर खेड़ी गांव के तीन बार के ग्राम प्रधान कालूराम उर्फ कल्लू कश्यप (65) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव परासौली चौकी के पास शिव मंदिर में पड़ा मिला। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। वहीं ग्रामीणों ने बुढ़ाना कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया है। इस मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित कर दिए गए हैं।
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर खेड़ी के तीन बार प्रधान रहे कलीराम कश्यप की परासौली पुलिस चौकी के सामने फतेहपुर खेड़ी अड्डे पर बांस व बल्ली की दुकान है। शनिवार देर रात पूर्व प्रधान का शव परासौली चौकी के समीप स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में पड़ा मिला। पूर्व प्रधान के खून से लथपथ शरीर पर धारदार हथियारों से वार करने के निशान मिले। पूर्व प्रधान की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस चौकी के ठीक 10 कदमों की दूरी पर हुई घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ।
घटना से आक्रोश में आकर ग्रामीणों ने रात में ही बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव कईं थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। एसएसपी अभिषेक यादव ने चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र सोलंकी को निलंबित कर दिया है। घटना के बारे में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
बहराल इस मामले में एसपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव की माने तो इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को गठित कर इस पर लगाया गया है, जिसके चलते जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया जायेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?