उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रामपुर ( Rampur ) जिले में रविवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंट संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फाइनेंस कंपनी के एजेंट संदीप सिंह अपने दो साथियों के साथ किश्त न जमा करने वालों की गाड़ी खींचने के लिए नैनीताल हाइवे पर खड़े थे।तभी 5-6 बदमाश मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फाइनेंसर और उसके दोनों साथी जान बचाने के लिए भागे। इसी बीच फाइनेंसर का एक पैर रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया। बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली सीधे उसके जबड़े में जाकर लगी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर उत्तराखंड से आए थे।
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद एसपी अशोक कुमार शुक्ला के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर ( Rampur )जिले में बिलासपुर की सिंह कॉलोनी का रहने वाला संदीप सिंह (35) उर्फ दीपू फाइनेंस कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को वह सोनू और शाहिद के साथ हाईवे पर किश्त न जमा करने वालों की टू-व्हीलर की रिकवरी के लिए खड़ा था। तभी उत्तराखंड के राम प्रकाश, लल्ला यादव, बिल्लू बलराम सहित 5 से 6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी होने पर तीनों अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। दीपू और शाहिद को मौके से भाग गए। लेकिन इंद्रपुर रेलवे ट्रैक पर संदीप का पैर फंस गया। हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गए। जबड़े में गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। संदीप को नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रामपुर ( Rampur ) जिले के एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
थाना बिलासपुर क्षेत्र में हुई हत्या के सम्बंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गयी बाईट #UPPolice pic.twitter.com/ab7Up74PZY
— Rampur police (@rampurpolice) April 17, 2022


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त