उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर सांथल में मंगलवार की सुबह एक शिक्षक ने प्रिसिंपल पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें पढ़ने वाले बच्चे बाल- बाल बच गये, इससे स्कूल में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे सहम गए। घटना के बाद आरोपी शिक्षक पिस्टल लहराते व गाली-गलौज करते हुए चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।
एटा (Etah ) जिले के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक दिगेंद्र प्रताप सिंह अक्सर स्कूल में अनुपस्थित रहते हैं। इसे लेकर कई बार पूर्व में उनसे विवाद हो चुका है। मंगलवार को दिगेंद्र प्रताप सिंह विद्यालय आए और अनुपस्थित दिवसों में भी हस्ताक्षर कर दिए गए। इसका विरोध किया तो शिक्षक ने गाली-गलौज कर विद्यार्थियों के सामने ही गिरेबान पड़ लिया। प्रिसिंपल की पिटाई कर दी।
प्रिसिंपल का आरोप है कि शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां चलाईं। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। पिस्टल सहित आरोपी शिक्षक का फोटो किसी ने मोबाइल से खींच लिया और वायरल कर दिया। प्रधानाध्याक ने बताया कि इस मामले की जानकारी बीएसए को दी गई तो खंड शिक्षाधिकारी सकीट नीरजा चतुर्वेदी को भेजकर जांच कराई गई। बच्चों और अन्य से पूछताछ में मामला सही पाया गया।
एटा (Etah ) जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक दिगेंद्र प्रताप सिंह ने दुस्साहस दिखाते हुए प्रधानाध्यापक पर लाइसेंसी पिस्टल से तीन फायर किए हैं। वारदात में प्रधानाध्यापक बाल-बाल बचे हैं। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?