भारतीय सेना (Indian Army ) के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार(Lt. General Manoj Kumar Katiyar ) को सैन्य अभियान का अगला महानिदेशक(DGMO )नियुक्त किया गया है। वह एक मई को नया कार्यालय संभालेंगे। उन्हें 1986 में राजपूत रेजिमेंट की 23वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ( Lt. Gen Manoj Kumar Katiyar ) ने पिछले साल अप्रैल में मथुरा ( Mathura) स्थित ‘वन स्ट्राइक कोर’ के नए कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। कोर पाकिस्तान और चीन दोनों सीमाओं पर आक्रामक अभियानों के लिए होता है।यह एक स्ट्राइक फॉर्मेशन है जिसका मतलब है पाकिस्तान और चीन दोनों के खिलाफ ऑपरेशन करना। कटियार को अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से भी नवाजा जा चुका है। ये सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में अपने सैन्य प्रशिक्षण के बाद उन्हें जून 1986 में राजपूत रेजिमेंट की 23 वीं बटालियन में कमीशन किया गया था।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में नियंत्रण रेखा पर दो बार अपनी बटालियन की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी सीमाओं के साथ एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और एक सेना मुख्यालय रिजर्व माउंटेन डिवीजन की भी कमान संभाली है।वह नेशनल वॉर कॉलेज, यूएसए के प्रतिष्ठित स्नातक भी हैं। उन्होंने भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल में प्रशिक्षक के रूप में और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में निर्देशन स्टाफ के रूप में भी कार्य किया।
Lt Gen Manoj Katiyar to be next Director-General of Military Operations
Read @ANI Story | https://t.co/a3tXGBaEsV#ManojKatiyar #Defence #IndianArmy pic.twitter.com/rMA6aZgPBF
— ANI Digital (@ani_digital) April 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?