पंजाब (Punjab) के लुधियाना ( Ludhiana ) में एक झोपड़ी में आग लगने बिहार (Bihar ) के समस्तीपुर के रहने वाले एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जल गये इनमें मासूम बच्चे भी शामिल है जो अपने परिवार के साथ सो रहे थे ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना ( Ludhiana ) के टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। जहां कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीखाे-पुकार मच गई। सभी मृत्तक बिहार के समस्तीपुर ( Samastipur ) जिले के रहने वाले थे। मृतकों में परिवार के मुखिया दंपती सहित 5 बच्चों शामिल है।
मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15),मनीषा (10),गीता (8),चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीया सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है। उसके पिता सुरेश कुमार कबाड़ का काम करते थे। किसी ने नहीं साेचा था कि इतना बड़ा हादसा हाे जाएगा।
मामले की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही लुधियाना ( Ludhiana ) डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। गाैरतलब है कि गर्मी के माैसम में शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?