गाजियाबाद (Ghaziabad ) के मोदीनगर (Modinagar ) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल की बस में जा रहे एक मासूम बच्चे को अचानक उल्टी आई तो उसने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला ताकि बाहर उल्टी कर सके। इसी दौरान बस चालक ने बस को अचानक मोड़ दिया और बच्चे का सिर सड़क किनारे लगे एक खंभे से जा टकराया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर बच्चे की मौत हो गई। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की बस से हुए हादसे के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद (Ghaziabad ) के मोदीनगर की सूरत सिटी निवासी नितिन भारद्वाज सीएमओ कार्यालय मुरादाबाद में कार्यरत हैं। उनका 11 साल का इकलौता बेटा अनुराग भारद्वाज मोदीनगर हापुड़ मार्ग स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह स्कूल बस में बैठकर बुधवार सुबह स्कूल जा रहा था। हापुड़ रोड पर स्कूल की तरफ मुड़ते समय हादसा हुआ। बस चालक ने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी कि बच्चा अपनी गर्दन बाहर निकाल रहा था। उसको उल्टी हो रही थी। तभी उसका सिर सड़क किनारे खंभे में जा लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्वजनों के साथ स्थानीय लोग दयावती मोदी पब्लिक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद भी स्वजन ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। नाराज स्वजन ने स्कूल में तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी मिलने पर गाजियाबाद (Ghaziabad ) के एसपी देहात इरज राजा, एसडीएम शुभांगी शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने स्वजन को समझाने की कोशिश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। स्वजन बस चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत