राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में अपराधी बेखौफ हो गए हैं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री जीतू चौधरी( Jitu Chaudhary ) कीअज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब जीतू चौधरी (40) मयूर विहार फेस 3 स्थित अपने आवास से बाहर आ रहे थे। बताया गया है कि आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी मिली है कि बाइक सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर उनपर 6 गोलियां दागीं। एक गोली उनके सिर में लगी। घायल जीतू ( Jitu Chaudhary ) को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई है। पुलिस घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि घटना बुधवार रात सवा आठ बजे की है। मूलत: गांव बाली, बागपत (Baghpat) उत्तर प्रदेश के रहने वाले जीतू अपनी पत्नी और पंद्रह और ग्यारह साल के दो बेटों के साथ मयूर विहार फेज तीन पॉकेट सी वन में रहते थे। परिवार में दो भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहते हैं। उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार था। वह भाजपा के जिला संगठन में महामंत्री थे।
बुधवार रात करीब सवा आठ बजे वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से दो हमलावर आए और बातचीत के लिए उन्हें घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बात करने के बाद हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उनपर पांच गोली चलाई गईं जिनमें से एक सिर और दूसरी पेट में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और उन्हे नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन करने के दौरान पुलिस को मौके से कई खोखे मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता नवीन जिंदल ने कहा, ‘बीजेपी के मयूर विहार जिला मंत्री जीतू चौधरी ( Jitu Chaudhary ) की हत्या की मुझे जानकारी मिली है। जीतू अपने घर पर थे जब 2 लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें नीचे बुलाया। ऐसा बताया गया है कि बदमाशों ने अंधाधुंध गोली चला दी जिनमें 4 गोलियां उनके मुंह पर और 2 छाती पर लगी हैं।’ बीजेपी प्रवक्ता ने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत