गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले में थाना कविनगर के वेब सिटी सेक्टर-4 के गेट के पास बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी वेब सिटी के गार्ड ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना के बाद एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले के एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे वेवसिटी सेक्टर-4 के गार्ड ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के एक खाली प्लाट के पास दो शव पड़े हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवकों को गोली लगी थी। दोनों की मृत पड़े हुए थे। दोनों की तलाशी लेने पर मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई।
दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतकों की पहचान जितेंद्र पुत्र मदन निवासी मच्छा डेरी व हरेंद्र चंदेला उर्फ चेतन पुत्र बिसंबर निवाली गिरधपुर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीत बताई है। अभी हत्या की वजह पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि दोनों को धोखे से यहां लाकर उनकी जान ली गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कराई लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
हरेंद्र के परिजनों ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं कि बेटा वहां कैसे पहुंच गया। दोनों के शव वेब सिटी में काफी अंदर की तरफ खाली प्लॉट में पड़े थे। यहां रात में अंधेरा रहता है। पुलिस ने वेबसिटी के लोगों से पूछा कि उन्होंने किसी को आते जाते तो नहीं देखा।
मौका ए वारदात पर पर आठ कारतूस बरामद हुए हैं। जिससे साफ ही कि युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच के लिए एसपी सिटी व सीओ कविनगर ने नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जो मामले की जांच में जुट गई है।
थाना कविनगर क्षेत्रांतर्गत वेवसिटी में 02 व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, मृतकों की शिनाख्त हेतु परिजनों को सूचित कर डेडबॉडी को पीएम के लिए भेजा गया,फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है, घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं।
बाईट~ #SSP_GZB @IPSMUNIRAJ pic.twitter.com/Ff6d90pqVW— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) April 20, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?