दिल्ली ( Delhi ) में डॉ. राजीव कुमार ने नीति आयोग (Niti Aayog) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ राजीव कुमार के अपने पद से हटने के बाद डॉ. सुमन के बेरी ( Dr Suman K Bery )को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
राजीव कुमार नीति आयोग (Niti Aayog) के दूसरे उपाध्यक्ष थे। 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया था। इसके बाद अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बने।
एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया, ‘‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दी।’’ उन्हें 30 मार्च 2022 को कार्यमुक्त किया जाएगा।
बयान में आगे कहा गया, ‘डॉ सुमन के बेरी को राजीव कुमार की जगह एक मई 2022 से अगले आदेश तक नीति आयोग (Niti Aayog) का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त करने को मंजूरी दी गई।’ बेरी को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल 2022 तक नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। बेरी ने इससे पहले नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के महानिदेशक (मुख्य कार्यकारी) के रूप में कार्य किया है। वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकीय आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद राजीव कुमार 1 सितंबर 2017 को नए उपाध्यक्ष बने थे। बता दें कि नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। यह आयोग देश के लिए प्रमुख नीति के निर्धारण का काम करती है।
राजीव कुमार इससे पहले फिक्की के महासचिव थे। 1995 से 2005 के दौरान उन्होंने एशियन डेवलपमेंट बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में काम किया। 1992 से 1995 के दौरान वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार भी रहे। 70 वर्षीय राजीव कुमार ने लखनऊ विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डीफिल किया है।
Dr Suman K Bery appointed as Vice-Chairman of the NITI Aayog after Dr Rajiv Kumar stepped down from his post. pic.twitter.com/6vQ9HWUSNJ
— ANI (@ANI) April 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?