उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमेठी ( Amethi ) जिले के मोहनगंज थाने पर तैनात ‘यूपी पुलिस (UP police ) की सब इंस्पेक्टर व् महिला हेल्पडेस्क प्रभारी रश्मि यादव ने ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। महिला दरोगा को आनन-फानन सीएचसी तिलोई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के थाना गोसाईगंज निवासी रश्मि यादव लगभग दो साल तक थाना मोहनगंज की महिला चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहीं।
महिला सब इंस्पेक्टर( Sub Inspector ) रश्मि यादव दो बजकर बीस मिनट पर थाने से मोबाइल फोन पर बात करते हुए अपने कमरे की ओर निकल पड़ीं। थाना मोहनगंज के चौकीदार व पुलिसकर्मियों द्वारा महिला दरोगा को साढ़े तीन बजे जब बुलाया गया तो कमरे का दरवाजा नही खुला। फोन की घंटी भी बजती रही पर फोन नहीं उठा। महिला दरोगा का कमरा अंदर से बंद होने की बात सुनते ही प्रभारी निरीक्षक व अन्य स्टाप के लोगों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से दुपट्टा के सहारे लटकता पाया गया।
बताया जाता है कि यूपी पुलिस (UP police ) के महिला दरोगा का शव जब फांसी के फंदे से उतारा गया तो वह वर्दी में थीं। कमर में पिस्टल लगी हुई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा महिला दरोगा रश्मि यादव को सीएचसी तिलोई ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉ. नंद कुमार ब्रजवासी ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला दरोगा का तबादला गुरुवार को जनपद मुख्यालय के लिए हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।
‘यूपी पुलिस (UP police ) में रश्मि यादव का दारोगा पद पर चयन 2017 में हुआ। प्रशिक्षण अवधि पूरा हाेने के बाद नवंबर 2018 में उनकी तैनाती अमेठी जनपद में हुई। तब से वह विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे रही थीं। दो दिन पहले गौरीगंज वन स्टाप सेंटर पर रश्मि का तबादला किया गया था। पिता ने लगाया हत्या का आरोप पिता मुन्ना लाल यादव ने रश्मि की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना मोहनगंज मे तैनात महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव द्वारा फांसी लगाने की घटना के संबंध में #SP_अमेठी श्री दिनेश सिंह द्वारा दी गई बाइट pic.twitter.com/LKjefZ4mf7
— AMETHI POLICE (@amethipolice) April 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?