राजस्थान ( Rajasthan ) के अलवर (Alwar ) के निवर्तमान कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाड़िया( IAS Nannumal Pahadia ) को पांच लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB )की टीम ने पूर्व कलेक्टर के साथ आरएएस अधिकारी अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी के अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। दस दिन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था।तीन दिन पहले वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे।
एसीबी एएसपी विजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी कंपनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को जारी रखने के लिए उससे महीने बंदी मांगी जा रही है। पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया और आरएएस अधिकारी अशोक साखला 16 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन किया गया। शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरएएस ऑफिसर अशोक सांखला को 5 लाख रुपये की रिश्वत दी गई। यह रकम दलाल नीतिन को दी गई थी। इसके बाद एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसारअलवर (Alwar ) के निवर्तमान कलेक्टर नन्नूमल पहाड़ियां तीन दिन पहले ही कार्यमुक्त हुए थे। एएसपी विजय सिंह ने बताया कि घूस में लिए गए रुपये पहाड़िया को दिए जाने थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने नन्नूमल पहाड़िया को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम उनके जयपुर स्थित घर की तलाशी ले रही है।
एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। काम में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए 4 महीने के 16 लाख रुपए मासिक बंदी के रूप में रिश्वत मांगी गई थी। इस पर एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर एडिशनल एसपी विजय सिंह और DSP महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
IAS नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर (Alwar ) कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुबह जब रुपए लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने सांखला को पैसे दिए। इसके बाद सांखला ने दलाल नितिन शर्मा को इसे पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के पास पहुंचाने के लिए कहा। दलाल पहाड़िया को पैसा देने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में एसीबी ने उसे पकड़ लिया और पहाड़िया को कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़िया के जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च भी शुरू कर दिया है। यहां से कुछ दस्तावेज और कैश भी मिला है। पहाड़िया 31 जुलाई 2022 को रिटायर होने वाला है।
ट्रैप के बाद दो टीमों का गठन किया गया। जो की पहाड़िया और सांखला के घर पर सर्च कर रहे हैं। एसीबी के टीम के घर पहुंचने पर पहले तो परिवार के सदस्यों ने विरोध किया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि ट्रैप हो चुका है। उन्हें सर्च करना है तब जाकर परिजनों ने उन्हे घर घुसने दिया।
पहाड़िया के महेश नगर स्थित आवास पर एसीबी को कई दस्तावेज और नगदी मिली है। इसका खुलासा एसीबी जल्द करेगी। वहीं, आरएएस अशोक सांखला के जयपुर स्थित आवास पर भी सर्च किया जा रहा है।
राजस्थान: अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के ASP विजय सिंह ने कहा, “शिकायत मिली कि आईएएस नन्नूमल पहाड़िया द्वारा 4 लाख रुपये प्रति माह और आरएएस अशोक सांखला द्वारा 50 हज़ार प्रति माह की मांग की गई”(1/2) pic.twitter.com/Hq7hSVpJ6R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत