जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर सोना तस्करी मामले में एक यात्री को कस्टम विभाग ने पकड़ा है। 43 लाख का सोना ( Gold ) पकड़ा है। शारजाह से आया यह यात्री अपने मलाशय ( Rectum ) में 43 लाख का सोना छुपाकर लाया था। कस्टम की टीम ने कुल 3 गोल्ड कैप्सूल एयरपोर्ट पर ही चाय-पानी पिलाकर युवक से बरामद किए। पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस महीने 6 अप्रैल को ही दिल्ली से दुबई काम के सिलसिले में गया था। युवक की गिरफ्तारी हो गई है।
जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर तैनात कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि शुक्रवार सुबह शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट जयपुर पहुंची। इस फ्लाइट के यात्री के हावभाव से शक हुआ। पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। लगेज की दो बार एक्सरे मशीन में जांच की तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद पूरी बॉडी की मेटल डिटेक्टर से जांच की तो भी कुछ नहीं मिला। इस दौरान लगातार पूछताछ में वह असहज महसूस करने लगा। करीब 2 घंटे बैठाए रखने के बाद यात्री परेशान होने लगा। उससे फिर पूछताछ हुई।
2 घंटे बिठाए रखने के बाद जब दोबारा पूछताछ की तो यात्री काफी परेशान हो चुका था। उसका धैर्य जवाब दे गया। उसने रेक्टम के जरिए गोल्ड लाने की बात कबूली। इसके बाद यात्री को चाय-पानी पिलाया। फिर एयरपोर्ट पर ही मोशन के जरिए तीनो कैप्सूल बाहर निकलवाए। 3 कैप्सूल बरामद करने के बाद जब उसमें मौजूद पेस्ट फॉर्म के गोल्ड को प्रोसेस किया तो उसमें से 791 ग्राम गोल्ड निकला। इसकी मार्केट वैल्यू 42.80 लाख निकाली गई।
जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर यात्री ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी में सिलाई का काम करता है। 15 दिन पहले ही दिल्ली से दुबई गया था। वहां परिचित के पास रुका। काम की तलाश करने लगा। काम नहीं मिलने पर जब वह वापस लौटने लगा तो उसे दो लोगों ने गोल्ड ले जाने का ऑफर दिया। उन्होंने इंडिया आने का एयर टिकट देने के साथ ही 10 हजार रुपए कैश देने की बात कही। युवक ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?