महाराष्ट्र (Maharashtra ) में ‘ हनुमान चालीसा ‘ ( ‘Hanuman Chalisa’ ) विवाद को लेकर सियासत तेज होती जा रही है।विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राजद्रोह का मुकदमा लगाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ करना राजद्रोह है तो हम यह अपराध हर दिन करेंगे। मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ भी राजद्रोह का मुकदमा कायम करें। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में फडणवीस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मेरे खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज करे।
देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis )ने कहा कि हमारा मानना है कि हिटलरशाही से संघर्ष होता है, संवाद नहीं। अगर इस प्रकार की प्रवृत्ति यहां पर चलेगी तो हम भी उसका मुकाबला करेंगे। हम गृह मंत्री की बैठक में जाकर क्या करेंगे क्योंकि उस बैठक में मुख्यमंत्री तो उपस्थित ही नहीं हैं।
फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने जो बैठक बुलाई थी हमने उसका बहिष्कार करने का फैसला किया क्योंकि पिछले 3-4 दिनों में जिस प्रकार से पुलिस का उपयोग करते हुए विरोधी पार्टी के लोगों को जान से मारने का प्रयास किया गया उसके बाद संवाद के लिए जगह कहां बचती है?
फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) ने राणा दंपती की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए महाराष्ट्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि किसी भी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना राजद्रोह है क्या? उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि सांसद नवनीत राणा को पीने के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है और उन्हें टॉयलेट जाने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अराजकता की स्थिति बनी हुई है।
If someone is behaving in Hitler way,
Only way to respond to it-Sangharsh (struggle) & not Samvad (communication) !
Our leaders & Karyakartas are attacked across the state. All this is happening on the instructions of the CM.
Our struggle will NOT stop !https://t.co/fPDntYLjO6— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) April 25, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?