जयपुर ( Jaipur ) में 11वीं क्लास की छात्रा संगीता ने स्कूल टीचर की प्रताड़ना से परेशान हो फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पिता ने बेटी का लिखा सुसाइड नोट पुलिस को सौप शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। सुसाइड नोट में लिखा है- मैडम ने पूरे स्कूल में मेरी बेइज्जती कर रखी है। इसलिए ऐसा कदम उठाया।
जयपुर ( Jaipur )के भांकरोटा थाने में पिता भगवाना राम सुथार ने बेटी संगीता सुथार का सुसाइड नोट देते हुए स्कूल टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार बिंदायका के बजरंग वाटिका में रहता है। उसकी 17 साल की बेटी संगीता ने आत्महत्या कर ली । वह बिंदायका के लकी पब्लिक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर को संगीता घर पर अकेली थी। उसकी मां दूध लेने गई थी। मां वापस लौटी तो कमरा अंदर से बंद था। गेट तोड़कर अंदर गए तो संगीता फंदे से लटकी मिली। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला था।
भगवाना राम सुथार का कहना है कि मेरी नाबालिग बेटी को मीरा मैडम ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। उसे परेशान किया, जिस वजह से बेटी इतना प्रेशर नहीं सह सकी। मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसकी लाज-लज्जा के बारे में पूरी स्कूल में टिप्पणी की जाती थी। इस वजह से मेरी बेटी ने उस दबाव में आकर मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर सुसाइड का कदम उठाया। बेटी को इंसाफ दिलाया जाए। उसे उकसाने, डराने और धमकाने वालों पर कार्रवाई करें।
रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी हैंड राइटिंग में सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड के लिए उसने अपने स्कूल की मैडम मीरा को जिम्मेदार बताया। लिखा, ‘मैने सब काम छोड़ दिए फिर भी पूरे स्कूल में मेरी बेइज्जती कर रखी है।’ मामले की जांच जयपुर ( Jaipur ) पुलिस कर रही हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत