उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ललितपुर ( Lalitpur ) शहर कोतवाली क्षेत्र के महरौनी रोड पर बाइक को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई निजी बस पुलिया की दीवार तोड़कर खाई में गिर गई। इस घटना में बाइक सवार सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
ललितपुर ( Lalitpur ) से मड़ावरा जा रही निजी बस देर शाम करीब 6.10 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौरा-मिर्चवारा के बीच पड़ोरिया बाग के निकट पहुंची तभी बस के आगे जा रही बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई। बस पुलिया की दीवार तोड़कर गहरी खाई में जा गिरी। घटना से यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर तत्काल बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ देर में पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे घायलों से अफरातफरी मच गई।
घायलों का उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने इनमें सुखवती (62)पत्नी आनंद कुमार निवासी महरौनी, रजनीश(25) पुत्र देवी निवासी गांव दामिनी, लखनलाल (55)पुत्र जूने निवासी बजर्रा खितमास और रघुवर(25) पुत्र रामशरन निवासी पिपरिया बंशा जाखलौन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उधर, घटनास्थल पर क्रेन बुलाकर बस को निकलवाया गया।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने जनपद ललितपुर में यात्री बस पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 26, 2022
इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर ललितपुर ( Lalitpur ) में बस पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित कर दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?