लखनऊ ( Lucknow) के हसनगंज स्थित होटल डी-ग्लोब में शराब कारोबारी विजय गुप्ता ( Vijay Gupta ) (37)ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुबह करीब दस बजे कमरे में फायर की आवाज सुनकर होटल कर्मी पहुंचे थे तो दरवाजा अंदर से लॉक था। सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शराब कारोबारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस के मुताबिक अलीगंज-सेक्टर ई निवासी विजय गुप्ता उर्फ छोटू ( Vijay Gupta ) ने होटल में कमरा बुक कराया था। होटल में पहुंचने के बाद छोटू ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद वह बाहर नहीं निकला था। इस बीच होटल कर्मियों ने कमरे से फायरिंग सुनी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक दरवाजा तोड़ने पर विजय का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। पास ही अवैध पिस्टल पड़ी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय गुप्ता ( Vijay Gupta ) को रायबरेली (RaeBareli ) पुलिस 26 जनवरी को महाराज पुर थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव में हुये मिलावटी शराब कांड में गिरफ्तारी के लिये दबाव बना रही थी जिससे वह बेहद तनाव में था । परिजनों का कहना है कि उसका रायबरेली के शराब कांड से कोई लेना देना नहीं था न उसके नाम एफआईआर थी विवेचना में नाम आने की बात कहकर रायबरेली पुलिस लगातार परेशान कर रही थी। भाई ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले शनिवार को विजय ने वकील से बातचीत की इसके बाद समर्पण की बात कही थी। वकील की राय पर उसने बुधवार को समर्पण करने की बात भाई से कही थी। यह बात उसके भाई की दुकान पर ही तय हुआ था। लेकिन मंगलवार को ही उसने खुद को गोली से उड़ा लिया।
विजय गुप्ता के परिवार में पत्नी नेहा, बेटे राघव और यथार्थ हैं। भाई अमित के मुताबिक पत्नी नेहा का मायका बहराइच में है। पति-पत्नी के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। इस कारण नेहा मायके में रह रही थी। बेटे राघव और यथार्थ अलीगंज में दादा के साथ रहते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?