तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के , तंजावुर (Thanjavur ) में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्सव के दौरान जुलूस के रूप में रथयात्रा निकाली जा रही थी, तभी बुधवार तड़के इसमें शामिल एक रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया और बड़ा हादसा हो गया।
तंजावुर (Thanjavur )पुलिस के मुताबिक, घटना कालिमेदू में अप्पार मंदिर में हुई। मंदिर से रथयात्रा निकलने के बाद जब इसके मुड़ने की बारी आई तो ऊपर बिछे तारों के जाल की वजह से रथ को आगे नहीं ले जाया जा सका। हालांकि, जैसे ही रथ को पीछे किया गया, उसका संपर्क हाई-टेंशन लाइन से हो गया और और करंट पूरे रथ पर फैल गया। हादसे की तस्वीरों में रथ को जलते हुए देखा जा सकता है। करंट से झुलसे कई श्रद्धालुओं को तंजावुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मंदिर प्रशासन द्वारा जुलूस निकालने से पहले मंदिर के आसपास हाईवोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की जांच नहीं की गई। तुरंत बिजली सप्लाई कट करने की व्यवस्था नहीं की गई थी। जब रथ को खींचा जा रहा था, तब 50 से अधिक लोग बहुत कम दूरी पर खड़े थे। कार ड्राइवर ने भी पूरी तरह से ध्यान नहीं रखा। इसके अलावा इस बार रथ की ऊंचाई करीब 9 फुट रखी गई थी। उसे फूलों और लाइट्स से सजाया गया था। रथ की लाइट्स को उसके साथ चल रहे जेनेरेटर से बिजली सप्लाई हो रही थी। आमतौर पर रथ यात्रा के दौरान मंदिर के रास्ते वाली पावर सप्लाई बंद कर दी जाती है, लेकिन इस बार लापरवाही बरती गई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के दफ्तर की तरफ से इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तंजावुर (Thanjavur )की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘तंजावुर में एक जुलूस में बिजली का करंट लगने से बच्चों सहित कई लोगों की मौत एक त्रासदी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआजवे का भी एलान किया है। पीएम ने कहा, ‘तमिलनाडु के तंजावुर (Thanjavur )में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।’ पीएम ने आगे कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
Tamil Nadu | At least 10 people died after a temple car (of chariot festival) came in contact with a live wire in the Thanjavur district. More details are awaited. pic.twitter.com/clhjADE6J3
— ANI (@ANI) April 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?