प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के लिए 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी और 6 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया। डिब्रूगढ़ के खनिकर मैदान में हुए उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री के साथ देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा भी मौजूद थे। इस मौके रतन टाटा ( Ratan Tata) ने बेहद भावुक स्पीच देते हुए कहा कि मैं अपनी जिदंगी के आखिरी साल स्वास्थ्य को समर्पित करता हूं।
रतन टाटा ने कहा कि असम (Assam) को एक ऐसा राज्य बनाइए जो सबका सम्मान करता हो और जिसका सभी सम्मान करते हों। टाटा ने डिब्रूगढ़ में कैंसर का इलाज करने वाले 7 उत्कृष्ट संस्थानों के उद्घाटन समारोह में ये बात कही।
मंच पर पीएम मोदी की मौजूदगी के बीच रतन टाटा ने कहा, ‘मैं हिंदी में भाषण नहीं दे सकता, इसलिए अंग्रेजी में बोलूंगा। लेकिन संदेश एक ही होगा। मेरे दिल से निकला हुआ…असम को एक ऐसा राज्य बनाइए जो सबका सम्मान करता हो और जो सबके लिए सम्मानित हो।’
टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि असम में 17 कैंसर उपचार केंद्रों का एक नेटवर्क सभी के लिए इलाज को सुलभ बनाएगा क्योंकि यह अमीर आदमी की बीमारी नहीं है। ऐसे सात केंद्रों के उद्घाटन के अवसर पर टाटा ने कहा कि इन सुविधाओं से असम को विश्व स्तरीय कैंसर उपचार प्रदान करने के लिए सक्षम राज्य के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि असम के इतिहास में आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है। कैंसर के इलाज के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा जो पहले राज्य में उपलब्ध नहीं थी, उसे यहां लाया जा रहा है। कैंसर अमीर आदमी की बीमारी नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक कैंसर उपचार केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का निर्माण राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त उपक्रम ‘असम कैंसर केयर फाउंडेशन’ (एसीसीएफ) ने किया है। डिब्रूगढ़ का यह केंद्र एसीसीएफ द्वारा विकसित किए जा रहे 17 चिकित्सा केंद्रों में शामिल है। मोदी ने केंद्र के बाहर एक पट्टिका का अनावरण भी किया।
इस दौरान असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित थे। मोदी ने असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थित केंद्र में सुविधाओं और उपकरणों का निरीक्षण किया। वह शाम को होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में छह अन्य ऐसे केंद्रों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे। ये केंद्र बारपेटा, तेजपुर, जोरहाट, लखीमपुर, कोकराझार और दरांग में हैं।
मोदी इसी समारोह में धुबरी, गोलपाड़ा, गोलाघाट, शिवसागर, नलबारी, नागांव और तिनसुकिया में सात अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। टाटा ट्रस्ट्स के एक प्रवक्ता ने पहले बताया था कि तीन और ऐसे कैंसर उपचार केंद्रों का निर्माण पूरा होने वाला है और इनका उद्घाटन इस साल के आखिर में किया जाएगा।
#WATCH Dibrugarh: “I dedicate my last years to health. Make Assam a state that recognizes & is recognized by all,”says industrialist Ratan Tata at an event where PM Modi will shortly be inaugurating 7 state-of-the-Art-Cancer-Centres & lay foundation stone for 7 new Cancer centres pic.twitter.com/LFbhjc6SA5
— ANI (@ANI) April 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?