तेलंगाना ( Telangana )की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad) में एक मुस्लिम लड़की से शादी के बाद एक दलित युवक नागराजू ( Nagaraju ) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना हैदराबाद के सरूरनगर की है, जहां नागराजू नाम के युवक को उसके ही साले ने रॉड और चाकू मारकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हैरानी वाली बात है कि यह घटना सरेराह हुई, महिला वहां मौजूद लोगों से हाथपांव जोड़ती रही, रोती रही, गिड़गिड़ाती रही लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। आखिर युवक की जान चली गई और उसे खून से लथपथ छोड़कर आरोपी वहां से भाग गए।वारदात तब हुई, जब नागराजू ( Nagaraju )अपनी पत्नी अश्नीन सुल्ताना के साथ बाइक पर सरूरनगर की तरफ जा रहे थे। तभी तहसीलदार दफ्तर के पास दो लोगों ने बीच सड़क सबके सामने नागराजू पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। नागराजू के परिवार ने सुल्ताना के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
इस घटना पर सियासत भी गरमा गई है। हत्या से नाराज हिंदू संगठनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।नागराजू रंगारेड्डी जिले के मरपल्ली गांव का रहना वाला था, जबकि सुल्ताना उसके पड़ोसी गांव घानापुर में रहती थी। दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन सुल्ताना का परिवार नागराजू के खिलाफ था। 31 जनवरी को नागराजू और सुल्ताना ने भागकर लाल दरवाजा इलाके में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया।
नागराजू एक कार शोरूम में सेल्स मैन के तौर पर काम करता था। 4 महीने पहले ही उसने सैयद अश्रीन सुल्ताना से शादी की थी। सुल्ताना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने नागराजू पर हमला किया। पुलिस ने सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक बिलापुरम नागराजू और उनकी पत्नी सैयद अश्रीन सुल्ताना एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और इसी साल जनवरी में शादी कर ली थी। शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम पल्लवी रख लिया। भाई इस शादी से नाराज थे, संभवत: इसी वजह से हत्या की गई है। मामले की जांच जारी है।
तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह ने हत्या को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या यह परिवार के सदस्य थे, या कुछ धार्मिक समूहों ने परिवार को सलाह दी थी? क्या किसी समूह ने उनसे आर्थिक मदद का वादा किया था? इस हत्या की पूरी जांच होनी चाहिए।
Love has no religion?
A Hindu man named Billapuram Nagaraju was lynchèd to dèath in Hyderabad for marrying a Muslîm woman Syed Ashrin Sultana.
Accused from woman’s family has been arrested!
Apparently, man belonged to Dalit community.
— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) May 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?