Wednesday, June 24, 2026

Corruption, Education, INDIA, News, Rajasthan, States

Rajasthan : राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा के कुलपति प्रोफेसर आर ए गुप्ता पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कमरे में मिले 21 लाख 

Rajasthan Technical University Vice Chancellor Prof. RA Gupta arrested red handed taking bribe of five lakhs

 (  ) में   )ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय   ( ) के  ( Vice Chancellor ) प्रो आर ए गुप्ता को पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कुलपति ने निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट बढ़ाने की एवज में घूस की मांग की थी। पैसे लेने के लिए वह चार दिन से जयपुर के सरकारी गेस्ट हाउस में रुका हुआ था।

एसीबी को गेस्ट हाउस से तलाशी में 21 लाख रुपये नकद मिले हैं। जिसके बाद आरोपी के जयपुर के कई ठिकानों पर एसीबी ने रेड किया। डीजी बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि कुलपति ( Vice Chancellor ) प्रो आर ए गुप्ता निजी कॉलेज की सीट बढ़ाने की एवज में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। कुलपति को पांच लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से जब्त पैसे कहां से आए, एसीबी इसकी जांच में जुट गई है। परियादी ने एसीबी को यह भी बताया कि कुलपति हर कार्य के लिए उनसे पैसे मांगते थे, उनकी इस हरकत से निजी कॉलेज संचालक परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के कुलपति ( Vice Chancellor )मूलत: जयपुर के निवासी है। पिछले ढाई साल से आरटीयू कोटा में कुलपति ( Vice Chancellor ) है। इससे पहले वो MNIT में थे। गुप्ता अपने परिवार के साथ आरटीयू परिसर में सरकारी आवास में रह रहे थे। इसी साल जुलाई माह में कुलपति का कार्यकाल पूरा होने वाले थे। तीन-चार दिन पहले काम के सिलसिले में कोटा से बाहर गए थे।

सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में मिले 21 लाख रुपए कहां से आए फिलहाल इसकी जांच होगी।  एसीबी अधिकारियों की मानें तो यह संदिग्ध राशि भी अन्य परिवादियों से घूस का हिस्सा हो सकती है।  एसीबी  अधिकारियों के मुताबिक डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिन से इसी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। कमरे में किस-किस ने मुलाकात की इसकी भी जांच की जाएगी।  एसीबी  ने आरोपी कुलपति के कोटा यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित सरकारी आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी तलाशी शुरू कर दी है।

एसीबी टीम को कुलपति ( Vice Chancellor ) के कोटा निवास पर सर्च में 3 लाख 74 हजार रुपए नकद और ज्वैलरी मिली। परिवार के सदस्यों के 25 बैंक खातों में 80 लाख रुपए जमा है। वीसी का एक निजी बैंक में लॉकर है। जयपुर के जगतपुरा में एक मकान और मानसरोवर में एक फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं। गुप्ता ने खुद के नाम,पत्नी और साली के नाम 11 प्लाॅट खरीद रखे हैं।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.