जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देर रात जारी आदेश में22 आईएएस समेत 33 प्रशासनिक अफसर बदले गए हैं। इसके तहत मंडलायुक्त से लेकर कई जिलों के डीसी बदले गए हैं। सात आईपीएस समेत नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
मंडलायुक्त डा. राघव लंगर को योजना व निगरानी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इनके स्थान पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ( Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board )के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को भेजा गया है। वह मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ का भी कार्यभार संभालेंगे। अंशुल गर्ग श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नए सीईओ होंगे।
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के महाप्रशासनिक विभाग के मुताबिक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार देर रात 33 अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों पर मुहर लगाई है। इनमें 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) और 11 जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) कैडर के अधिकारी हैं।
आदेश के अनुसार छुट्टी से लौटने पर सुषमा चौहान को जीएडी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बारामुला के डीसी भूपिंदर कुमार को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। जम्मू नगर निगम की कमिश्नर अवनी लवासा डीसी जम्मू, डा. सैयद सेहरिश असगर डीसी बारामुला, कठुआ के डीसी राहुल यादव जम्मू नगर निगम के आयुक्त होंगे। गांदरबल की डीसी कृतिका ज्योत्सना डीसी उधमपुर, उप राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव व निदेशक सूचना राहुल पांडेय को डीसी कठुआ बनाया गया है।
वांश यादव-एमडी जेके ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन, मिंगा शेरपा-एडीसी जम्मू, आयुषी सूदन-सीईओ आयुष्मान भारत, श्यामबीर-डीसी गांदरबल, अक्षय लाब्रू-उप राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव व निदेशक सूचना बनाए गए हैं। अंकिता कार को अतिरिक्त आयुक्त स्टेट टैक्स के पद पर भेजा गया है।ट्रांसपोर्ट कमिश्नर प्रदीप कुमार को निदेशक संग्रहालय, रचना शर्मा-सचिव समाज कल्याण, तारिक अहमद जरगर-निदेशक हैंडीक्राफ्ट कश्मीर के पद पर भेजा गया है।
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) प्रशासन की ओर से देर रात सचिव स्तर पर भी तबादले किए गए। इनमें वित्त विभाग के वित्तीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू को कृषि उत्पाद विभाग के वित्तीय आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज को भेजा गया है।
प्रमुख सचिव युवा सेवा आलोक कुमार को नागरिक उड्डयन के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। अशोक कुमार परमार को प्रमुख सचिव-जलशक्ति, नवीन चौधरी को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, एम राजू-आयुक्त सचिव खनन विभाग तथा रश्मिी सिंह को आयुक्त स्टेट टैक्स के पद पर भेजा गया है।
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के सात आईपीएस समेत नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं। गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस एसएसपी क्राइम कश्मीर इम्तियाज इस्माइल पररे को कमांडेंट-आईआरपी आठवीं बटालियन, एसपी शोपियां अमृतपाल सिंह को एसएसपी क्राइम कश्मीर, शीमा नबी कसबा-एसपी हंदवाड़ा, एसपी सोपोर सुंधाशु वर्मा-अतिरिक्त एसपी क्राइम जम्मू, एसपी हंदवाड़ा संदीप गुप्ता-एसपी सीआईडी, एसपी पूर्व श्रीनगर तनुश्री को एसपी शोपियां बनाया गया है। कमांडेंट आईआरपी आठवीं बटालियन इम्तिजाय हुसैन मीर को एसएसपी सीआईडी, शब्बीर नवाब-एसपी सोपोर, अमित वर्मा-अतिरिक्त एसपी अनंतनाग बनाए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?