राजस्थान ( Rajasthan ) के जोधपुर में भड़की हिंसा के बाद अब भीलवाड़ा (Bhilwara ) में भी स्थिति तनावपूर्ण है। यहां जिले के सांगानेर क्षेत्र में बुधवार रात को विशेष समुदाय के दो युवकों के साथ एक दर्जन से ज्यादा नकाबपोशों ने मारपीट की। इसके बाद उनकी बाइक जला दी। घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों का गुस्सा फूट गया। इसके बाद लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की । साथ ही मांग को लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने का विरोध किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
फिलहाल सूचना है कि रात की घटना में घायल हुए दोनों युवक अभी उपचार के बाद खतरे से बाहर है। इधर देर रात से आरोपियों की गिरफ्तारी की चल रही मांग के बावजूद अभी तक पुलिस इसे लेकर नाकाम रही है। पुलिस की ओर से मामले में अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। साथ ही मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से लोगों के शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की जा रही है।
भीलवाड़ा (Bhilwara ) का सांगानेर क्षेत्र अतिसंवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पुलिस यहां पूरी तरह एहतियात बरत रही है। हालात को देखते हुए सांगानेर इलाके में 33 थानों के 150 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही गुरुवार सुबह से पूरे जिले में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
भीलवाड़ा (Bhilwara ) के कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि दोनों युवकों के साथ मारपीट और बाइक जलाने के मामले में पुलिस टीम हमलावर की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों से सूचना जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
Unrest in Bhilwara after #Jodhpur, internet service suspended. pic.twitter.com/uRLXKCO855
— DD News (@DDNewslive) May 5, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत