आगरा (Agra) के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) में स्थायी शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। स्थायी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रोफेसर के 12 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छकु अभ्यर्थी इन पदों के लिए सात जून तक www.dbrau.org.in/Advertisment.aspx पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) में वर्ष 2013 के बाद अब स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया होने जा रही है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) ने भी निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय को शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति करने का सुझाव दिया था, स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन में भी सुधार होगा।
विश्वविद्यालय ( University ) के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक अभ्यर्थियों को सात जून 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भरे हुए आवेदन का प्रिंट लेकर उसे हार्ड कॉपी के रूप में 10 जून तक कुलसचिव के नाम आवासीय इकाई कार्यालय को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का शुल्क 1500 रुपये है, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 1000 और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये है। वर्ष 2017 में स्थायी पदों की नियुक्ति के लिए निकाला गया विज्ञापन विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिया है। नए सिरे से आवेदन करना होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?