झारखंड( Jharkhand ) के गुमला( Gumla ) जिले के भरनो थाना क्षेत्र में पर्यावरण कार्यकर्ता( Environmental Activist) शमीम अंसारी को उग्र भीड़ ने पीट- पीटकर मार डाला । यहां कुछ लोगों ने 45 वर्षीय शमीम अंसारी को लाठी-डांडों से पीट-पीटकर सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन्होंने पेड़ काटने का विरोध किया था। शमीम अंसारी जंगलों से अवैध रूप से पेड़ काटने लकड़ी माफियाओं को रोकने का काम करते थे।
जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों ने ग्राम वन संरक्षण समिति का नेतृत्व करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता( Environmental Activist) शमीम अंसारी को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यावरण कार्यकर्ता( Environmental Activist) एंव रायकेरा वन समिति के अध्यक्ष शमीम अंसारी को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली।इसकी जानकारी शमीम अंसारी ने वनरक्षी नवलकिशोर को दी. फिर वनरक्षी बाइक पर शमीम अंसारी के साथ जंगल पहुंचे, उन्हें देखकर लकड़ी काट रहीं महिलाएं लकड़ी छोड़कर गांव की ओर भाग गईं। तब वनरक्षी ने कटी हई लकड़ियों को जब्त किया और विभाग में ले जाने की तैयारी करने लगे।इतने में गांव से 25-30 लोग लाठी-डंडे लेकर उनके पास आये और मारपीट करने लगे। उसके बाद शमीम, वनरक्षी और शमीम का 9 वर्षीय बेटा अनीश भागने लगे।
ग्रामीणों ने दौड़ाकर चट्टी रोड के पास पर्यावरण कार्यकर्ता( Environmental Activist) शमीम को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से पीटपीट कर उसकी हत्या कर दी, फिर ग्रामीण उसके बेटे और वनरक्षी को भी मारने के लिए दौड़ाने लगे, परंतु दोनों ने भागकर अपनी जान बचायी।इधर, सूचना पर शमीम की पत्नी आयशा खातून घटना स्थल पहुंची और शमीम को उठाकर भरनो थाना लायी, परंतु उसकी मौत हो चुकी थी।जंगल के अंदर जान बचाने के लिए छिपे वनरक्षी नवल किशोर को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रवि आनंद ने बताया कि अंसारी की लकड़ी माफिया को पेड़ काटने से रोकने पर पीट-पीटकर हत्या कर दीगई।पुलिस ने जंगल से शमीम की बाइक भी बरामद कर ली है, हत्या के बाद बांधटोली गांव से हत्या में शामिल लोग फरार हो गए हैं। पुलिस को मृतक की पत्नी और बेटे ने हत्यारों का नाम भी बताया है, पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी ले रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?