गुजरात ( Gujarat) के मेहसाणा( Mehsana ) जिले में एक युवक की इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई कि वह मंदिर में लाउडस्पीकर पर जोर-जोर से आरती बजा रहा था। गुजरात के मंदिरों में लाउडस्पीकरों के शोर के कारण हिंसा की यह दूसरी घटना है।
मेहसाणा ( Mehsana ) जिले की लंघनाज पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम 7 बजे जोतना तालुका के लक्ष्मीपुरा गांव में हुई। मृतक जसवंतजी ठाकोर दिहाड़ी मजदूरी करता था। जसवंत के बड़े भाई अजीत ठाकोर ने पुलिस को बताया कि दोनों अपने घर के पास मेल्डी माता मंदिर में आरती कर रहे थे। इस दौरान लाउडस्पीकर पर आरती चल रही थी। तभी सदाजी ठाकोर, विष्णुजी ठाकोर, बाबूजी ठाकोर, जयंतीजी ठाकोर, जावनजी ठाकोर और वीनूजी ठाकोर आए और बोले कि इतनी जोर की आवाज में लाउडस्पीकर क्यों बजा रहे हो? अजीत ने कहा कि हम आरती कर रहे हैं, इसके बाद सदाजी ने गाली गलौज शुरू कर दी।इस पर आपत्ति लेने पर सदाजी ने अपने सहयोगियों को बुला लिया। सभी ने लाठियों से हम पर हमला बोल दिया।
अजीत ने पुलिस को बताया, “पांच लोगों के पास लाठियां थीं जिससे उन्होंने हम दोनों पर हमला किया। हमारे 10 वर्षीय भतीजे ने अपनी मां को फोन किया जिसने पुलिस को झगड़े की सूचना दी।
हमले में जसवंत व अजीत बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें गांव के लोग मेहसाणा ( Mehsana ) के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जसवंत ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने अजीत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। हमले में बुरी तरह घायल अजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इससे पहले दो मई को अहमदाबाद जिले के बावला तालुका में 30 वर्षीय भरत राठौड़ के साथ एक मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर मारपीट की गई थी। उस मामले में आरोपी और पीड़ित हिंदू समुदाय की दो अलग-अलग जातियों के थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?