हरियाणा (Haryana ) के करनाल ( Karnal) जिले में कपूर हेल्थ केयर सेंटर संचालक डॉ. संजय कपूर के बेंगलुरु( Bengaluru ) में एमबीबीएस कर रहे बेटे आर्यन कपूर ( Aryan Kapoor ) ने खुद को गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को अंजाम देने के लिए छात्रा आर्यन ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल किया। घटना के समय डॉक्टर पिता क्लीनिक में मरीज देख रहे थे।
मामले की सूचना पर निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ के दौरान पुलिस को डॉक्टर पिता ने आर्यन को बीमार बताया और कहा कि उसका इलाज चल रहा था।
क्लीनिक स्टाफ सदस्य बताया कि वो क्लीनिक पर काम कर रहे थे। उसी समय उन्हें ऊपर से डॉक्टर की बेटी की चिल्लाने की आवाज आई। ऐसा सुनते ही वो छोड़कर ऊपर गए। जहां पर उन्होंने देखो कि आर्यन ने खुद को गोली मार ली थी और कमरे में खून बह रहा है। आर्यन की मौत हो चुकी थी। 23 साल का आर्यन डॉक्टर कपूर का बेटा था और बंगलूरू में एमबीबीएस कर रहा था।
आर्यन का इस साल एमबीबीएस फाइनल ईयर था। एक महीने पहले ही घर पर आया था। इस दौरान उनके सामने घर पर कोई ऐसी बात नहीं हुई, जिससे कोई ऐसा कदम उठा ले। सब कुछ ठीक था, हर समय हंसता-खेलता था। डॉक्टर साहब ने आर्यन के बीमार होने के बारे में भी कभी जिक्र नहीं किया और न ही हमें इलाज करवाए जाने की जानकारी है।
करनाल ( Karnal) पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद सूचना मिली की कपूर अस्पताल संचालक के बेटे ने आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। परिवारवालों ने पूछताछ में बताया कि 23 साल का आर्यन MBBS कर रहा था। फिलहाल वह बीमार चल रहा था और उसका गुरुग्राम से इलाज करवाया जा रहा था।
आर्यन ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला ली। करनाल ( Karnal) पुलिस ने अलग-अलग टीमों को जांच के लिए बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत