उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया( Datia )जिले में स्थित माँ पीतांबरा शक्तिपीठ( Maa Pitambara Shaktipeeth )में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मुख्यमंत्री योगी के साथ मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह दतिया के पीतांबरा धाम पहुंचे और यहां विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम योगी की अगवानी की ।
दतिया में स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा धाम में मां बगुलामुखी की सीएम योगी ने विशेष पूजा की, साथ ही वे पांडवकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने भी पहुंचे। पीतंबरा पीठ ( Maa Pitambara Shaktipeeth )के आचार्य चंद्रमोहन दीक्षित चंदागुरू ने सीएम योगी से पूजा अर्चना कराई। योगी के साथ ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मंदिर पहुंचे थे।
जैसे ही जिला प्रशासन को सीएम योगी के दतिया दौरे की जानकारी लगी पुलिस बल अलर्ट हो गया। उनकी सुरक्षा के लिहाज से विशेष व्यवस्था की गई, गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के साथ ही जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता सीएम योगी की अगवानी करने पहुंचे थे।
सीएम योगी हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचे थे, जहां से वे सीधे मां पीतांबरा पीठ ( Maa Pitambara Shaktipeeth )में पहुंचे थे। उन्होंने पीतांबरा जयंती के बारे में भी इस दौरान जानकारी ली। योगी ने मां पीतांबरा धाम परिसर में स्थित मां धूमावती और अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए। योगी मंदिर में करीब 20 मिनट कर रूके, जब तक वे मंदिर में थे, तब तक कुछ देर के लिए मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था।मान्यता है कि यह पीताम्बरा देवी सत्ता बचाती भी है और तमाम हस्तियों को सत्ता तक पहुंचा भी देती है। कयास है कि दत्ता में दोबारा से वापसी करने के बाद योगी मां का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे ।
माँ पीतांबरा शक्तिपीठ ( Maa Pitambara Shaktipeeth )में मां बगलामुखी का रूप रक्षात्मक है और इन्हें राजसत्ता की देवी माना जाता है। इसी रूप में भक्त उनकी आराधना करते हैं। राजसत्ता से जुड़े नेता यहां आकर गुप्त रूप से पूजा करते हैं। पीतांबरा पीठ की शक्ति का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि 1962 में चीन ने जब भारत पर हमला किया और दूसरे देशों ने सहयोग देने से मना कर दिया, उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को किसी ने दतिया के पीतांबरा पीठ में यज्ञ करने की सलाह दी। उस समय पंडित नेहरू दतिया आए और देश की रक्षा के लिए पीतांबरा पीठ में 51 कुंडीय महायज्ञ कराया गया।
आज मध्य प्रदेश स्थित दतिया में श्री पीताम्बरा पीठ जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यहां विधि-विधान से पीताम्बरा माई के दर्शन-पूजन और श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सम्पूर्ण जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
जय मॉं पीताम्बरा! pic.twitter.com/SVZYT4KDfr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 8, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?