पंजाब (Punjab) पुलिस के मोहाली ( Mohali ) स्थित खुफिया विभाग के हेडक्वार्टर में धमाका हुआ है। शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दूर से यह विस्फोटक फेंका गया। इस वजह से इसे हैंड ग्रेनेड या रॉकेट से हमले की आशंका जताई जा रही है।शुरूआती जानकारी में पता चला है कि इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ है।हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
पंजाब पुलिस के मोहाली( Mohali ) स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ है। इसके फ्रंट साइड में बड़ा धमाका बताया जा रहा है, जिससे दफ्तर के कांच टूट गए। शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दूर से यह विस्फोटक फेंका गया। इस वजह से इसे हैंड ग्रेनेड या रॉकेट से हमले की आशंका जताई जा रही है। शुरूआती जानकारी में पता चला है कि इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ है।
फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मीडिया को भी दफ्तर से दूर रोक दिया गया है। मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। बिल्डिंग के आसपास आवासीय क्षेत्र नहीं है। मीडिया सूत्रों के अनुसार साढ़े सात बजे के आसपास धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मोहाली एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। सीएम भगवंत मान ने भी घटना की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी से मामले की पूरी जानकारी ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार अफसरों के संपर्क में हैं।
पंजाब में लगातार आतंकी गतिविधियां देखने को मिल रही है। गत दिवस ही पंजाब पुलिस ने पुलिस ने डेढ़ किलो आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईईडी को निष्क्रिय कर आरडीएक्स भेजने वाले की पहचान में जुट गई है।
एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन ढोके ने बताया था कि तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर स्थित अजनाला के गांव गुज्जरपुरा निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू और गांव खानोवल निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गा विस्फोटक सामग्री लेकर नौशेरा पन्नुआं इलाके में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और पड़ताल के दौरान दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से एक काले रंग का बाक्स मिला, जिसमें आईईडी टाइमर, डेटानेटेर, बैटरी और छर्रे बरामद हुए। इसमें करीब डेढ़ किलो आरडीएक्स था।
Punjab | A blast occurred outside the Intelligence Department building of Punjab Police in Mohali. The police have cordoned off the area around the office. pic.twitter.com/5sOPC7yJrP
— ANI (@ANI) May 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?